Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट: भारी बारिश से श्री राधा स्काई गार्डन के पास लंदन मार्ट की बाउंड्री वॉल गिरी, सड़क भी धंसी ● पेट्रोल ₹102 नहीं, ₹82 लीटर होना चाहिए: अरविंद केजरीवाल का केंद्र पर बड़ा हमला ● नोएडा में बारिश से जलभराव का संकट! सेक्टर-34 के अपार्टमेंट डूबे ● प्रतीक भाटी 'बबली' बने समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष, गौतम बुद्ध नगर में संगठन को मिलेगी नई मजबूती

Health: 50% से ज्यादा भारतीय महिलाओं में Vitamin-D की कमी, जानें कैसे बढ़ा रहा है गंभीर बीमारियों का खतरा

Health: भारत में Vitamin-D deficiency तेजी से बढ़ रही है और खासतौर पर महिलाएं इसकी चपेट में हैं। शोध बताते हैं कि देश की 50% से ज्यादा महिलाएं इस समस्या से जूझ रही हैं। इसका सीधा असर उनकी bone health और इम्युनिटी पर पड़ता है। यही कारण है कि 40 साल की उम्र के बाद महिलाओं में फ्रैक्चर का खतरा पुरुषों से दोगुना पाया गया है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि आज की लाइफस्टाइल, धूप की कमी और असंतुलित आहार इस कमी का मुख्य कारण बन रहे हैं।
top-news

Health: भारत में Vitamin-D deficiency तेजी से बढ़ रही है और खासतौर पर महिलाएं इसकी चपेट में हैं। शोध बताते हैं कि देश की 50% से ज्यादा महिलाएं इस समस्या से जूझ रही हैं। इसका सीधा असर उनकी bone health और इम्युनिटी पर पड़ता है। यही कारण है कि 40 साल की उम्र के बाद महिलाओं में फ्रैक्चर का खतरा पुरुषों से दोगुना पाया गया है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि आज की लाइफस्टाइल, धूप की कमी और असंतुलित आहार इस कमी का मुख्य कारण बन रहे हैं।


महिलाओं में विटामिन-डी की कमी के कई लक्षण सामने आते हैं जैसे लगातार थकान, back pain, घुटनों में दर्द, मांसपेशियों की कमजोरी, अवसाद और बाल झड़ना। मेडिकल रिपोर्ट्स के अनुसार विटामिन-डी का सामान्य स्तर 20 से 50 नैनोग्राम प्रति मिलीलीटर होना चाहिए। इससे कम होने पर शरीर कैल्शियम को अवशोषित नहीं कर पाता, जिससे हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और osteoporosis जैसी समस्याएं जन्म लेती हैं।


विशेषज्ञ बताते हैं कि गर्भावस्था में Vitamin-D deficiency और भी खतरनाक साबित हो सकती है। यह प्रीक्लेम्पसिया (high blood pressure), गर्भकालीन मधुमेह और सिजेरियन डिलीवरी का खतरा बढ़ाती है। शहरी महिलाओं में यह समस्या अधिक देखी जाती है क्योंकि वे धूप में कम समय बिताती हैं और उनके आहार में nutritional food की कमी पाई जाती है।


इस कमी को दूर करने के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ सुबह 7 से 9 बजे के बीच 15–20 मिनट धूप लेने की सलाह देते हैं। इसके साथ ही अंडे की जर्दी, fatty fish, दूध, डेयरी उत्पाद और मशरूम जैसे खाद्य पदार्थों को डाइट में शामिल करना चाहिए। अगर धूप और आहार से पर्याप्त मात्रा नहीं मिल पा रही हो तो डॉक्टर की सलाह से Vitamin-D supplements लेना फायदेमंद हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *